HomeBreaking Newsनवजात के जन्म पर बड़ा गिफ्ट, CM विजय ने अपने हाथों से...

नवजात के जन्म पर बड़ा गिफ्ट, CM विजय ने अपने हाथों से बच्चे को पहनाई सोने की अंगूठी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी.जोसेफ विजय(CM Vijay) ने सोमवार को मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से नवजात बच्चों के लिए ‘थाई मामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ योजना की शुरुआत की। इस योजना का मतलब ‘मामा की ओर से सोने की अंगूठी’ है। इसके तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को 22 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी दी जाएगी।

योजना की शुरुआत के दौरान मुख्यमंत्री ने नवजात बच्चों को गोद में लिया और कुछ पात्र परिवारों को अंगूठियां भी वितरित कीं। रिपोर्टों के मुताबिक, लॉन्च कार्यक्रम में 25 नवजात बच्चों को अंगूठियां देने की व्यवस्था की गई थी।

योजना पर कितना होगा खर्च ?

तमिलनाडु सरकार ने इस योजना के लिए हर साल 755.83 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है। पहले चरण में बड़ी संख्या में सोने की अंगूठियां तैयार कराई गई हैं। प्रत्येक अंगूठी पर एक अलग सीरियल नंबर होगा और उसे सुरक्षित पैकेजिंग में दिया जाएगा।

कौन ले सकता है इसका लाभ?

योजना का लाभ उन नवजात बच्चों को मिलेगा, जिनका जन्म सरकारी अस्पताल में हुआ है और जिनकी मां तमिलनाडु की स्थायी निवासी है। मां का राज्य के गर्भावस्था एवं शिशु निगरानी सिस्टम यानी PICME में पंजीकरण और RCH ID होना भी पात्रता की शर्तों में शामिल है।

सरकारी अस्पतालों में प्रसव को बढ़ावा

सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में लोगों का भरोसा बढ़ाना और सरकारी संस्थानों में प्रसव को प्रोत्साहित करना है। योजना की घोषणा पहले की गई थी और इसकी औपचारिक शुरुआत 15 सितंबर को होनी थी लेकिन मुख्यमंत्री विजय की लंदन यात्रा के कारण कार्यक्रम की तारीख आगे बढ़ा दी गई।

यह भी पढ़ें : गाड़ी निकालने से पहले सोच लें! 1 नवंबर से दिल्ली में डबल होगी पार्किंग फीस…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments