HomeBreaking News'जेल में डालो...' सलमान खान का दिखा गुस्से वाला रूप, जानें...

‘जेल में डालो…’ सलमान खान का दिखा गुस्से वाला रूप, जानें किसको लेकर कैमरे पर कही बड़ी बात…

सलमान खान(Salman Khan) ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है। ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार एपिसोड में उन्होंने सोशल मीडिया पर बनाए और शेयर किए जा रहे फर्जी AI वीडियो का मुद्दा उठाया। एक्टर ने कहा कि टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल लोगों को गुमराह करने के लिए किया जाना सीरीयस प्रॉब्लम है है। सलमान के मुताबिक, आजकल कुछ लोग AI की मदद से किसी व्यक्ति की आवाज और चेहरे को इस्तेमाल करके ऐसे वीडियो तैयार कर रहे हैं जो देखने में असली लगते हैं।

इनमें किसी की आवाज को बदलकर दूसरी बात कहलवाई जा सकती है या किसी शख्स की तस्वीर और चेहरा किसी ऐसी जगह दिखाया जा सकता है जहां वह वास्तव में मौजूद ही नहीं था। एक्टर ने बताया कि उनके नाम और चेहरे से जुड़े AI वीडियो भी बनाए गए हैं। उनकी चिंता यह है कि कई लोग ऐसे कंटेंट को असली समझकर सोशल मीडिया पर आगे शेयर कर देते हैं। इससे संबंधित व्यक्ति की छवि और आम लोगों की सोच दोनों पर गलत असर पड़ सकता है।

दोषियों पर कार्रवाई की मांग

सलमान ने फर्जी वीडियो बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग जानबूझकर इस तरह का कंटेंट तैयार करते हैं उनके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाने चाहिए। उनका मानना है कि जब तक कुछ लोगों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना मुश्किल रहेगा।

सोशल मीडिया के रूल्स पर भी बोले

सलमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर निगरानी और सख्त नियमों की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने सेंसरशिप को लेकर अपनी राय रखते हुए कहा कि वह इस मुद्दे को गंभीरता से उठाने वाले हैं। इससे पहले भी अभिनेता सोशल मीडिया ट्रोलिंग को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : UPI चार्ज वसूलने पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र-NPCI से मांगा जवाब…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments