गृहयुद्ध और भीषण भुखमरी के भीषण संकट का सामना कर रहे सूडान से एक और भयावह खबर सामने आई है। पूर्वोत्तर सूडान के रेड सी राज्य के अंतर्गत आने वाले बेहद सुदूर इलाके ‘ओनी’ में सोने की एक अवैध खदान की सुरंग अचानक भरभराकर ढह गई। इस हादसे के समय खदान के भीतर कई मजदूर सोने की खुदाई के काम में लगे हुए थे जिसमे 11 मजदूरों की मौत हो गयी, इस दर्दनाक घटना ने सूडान में बुनियादी सुरक्षा मानकों के बिना चल रही माइनिंग गतिविधियों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी आपदा
सूडान में एक ही हफ्ते के भीतर यह दूसरा बड़ा खदान हादसा दर्ज किया गया है, जिसने स्थानीय प्रशासन और बचाव दलों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। देश में जारी सैन्य संघर्ष के चलते मुख्य आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं, जिसके कारण बड़ी संख्या में आम नागरिक अपनी आजीविका चलाने के लिए गैर-कानूनी और असुरक्षित खदानों में काम करने को मजबूर हैं। रेड सी राज्य के इस दुर्गम इलाके में बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं और मलबे में दबे खनिकों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें जारी हैं।
असुरक्षित खनन और गृहयुद्ध की दोहरी मार
सूडान इस समय अपनी इतिहास की सबसे भयावह मानवीय त्रासदी से गुजर रहा है। एक तरफ जहां देश की बड़ी आबादी गृहयुद्ध और अकाल जैसी भुखमरी की दोहरी मार झेल रही है, वहीं दूसरी तरफ अवैध खदानों में होने वाले हादसे इस संकट को और गहरा बना रहे हैं। जानकारों के मुताबिक, बिना किसी सरकारी निगरानी, आधुनिक उपकरणों और सुरक्षा गाइडलाइंस के चल रही इन अवैध सोने की खदानों में हर समय जान का जोखिम बना रहता है, जो अब वहां के नागरिकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
READ MORE: नेपाल में फिर कुदरत का कहर, बाढ़-भूस्खलन से 24 लोगों की मौत, 14 लोग फिलहाल लापता

