HomeBreaking NewsBharat Taxi के ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख तक का सुरक्षा लाभ,...

Bharat Taxi के ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख तक का सुरक्षा लाभ, CM योगी ने किया बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश में टैक्सी, ऑटो और दोपहिया वाहन चालकों के लिए भारत टैक्सी(Bharat Taxi) सेवा की शुरुआत की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रदेश में इस पहल का शुभारंभ किया। इसके तहत वाहन चालक रजिस्ट्रेशन कराकर प्लेटफॉर्म से जुड़ सकेंगे और उन्हें कमीशन से राहत देने वाले मॉडल पर काम करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ड्राइवरों को 5 लाख रुपये तक की सोशल सिक्योरिटी कवरेज देने की बात कही गई है।

भारत टैक्सी की सेवा फिलहाल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में शुरू की गई है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ एयरपोर्ट, लखनऊ मेट्रो और लखनऊ पुलिस समेत कई संस्थानों के साथ समझौते किए गए हैं।

जीरो कमीशन मॉडल पर काम

मुख्यमंत्री के अनुसार, भारत टैक्सी में रजिस्ट्रेशन के बाद ड्राइवर जीरो कमीशन मॉडल के तहत काम कर सकेंगे। सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा की सुविधा मिलने से वाहन चालकों को आर्थिक और भविष्य संबंधी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। इससे वे अपने काम को अधिक स्थिरता के साथ कर सकेंगे।

महाकुंभ का दिया उदाहरण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का उदाहरण देते हुए बताया कि उस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने बाइक के माध्यम से श्रद्धालुओं को अलग-अलग स्थानों तक पहुंचाने में मदद की थी। संगम से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक लोगों की आवाजाही में इन सेवाओं का इस्तेमाल हुआ जिससे यात्रियों को परिवहन का विकल्प मिला।

ग्रामीण इलाकों में भी सेवा विस्तार की तैयारी

मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को भारत टैक्सी की तर्ज पर ग्रामीण बस सेवा को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी परिवहन व्यवस्था विकसित होने से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकते हैं।

भारत टैक्सी के जरिए सरकार का उद्देश्य ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ यात्रियों के लिए सुविधाजनक परिवहन विकल्प तैयार करना है। आने वाले समय में इस मॉडल को अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाने की संभावना भी जताई गई है।

यह भी पढ़ें : UP के बलरामपुर में DJ के शोर से बच्ची की मौत! CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर…

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments