पटियाला(Patiala) के घुम्मण नगर इलाके में बुधवार को मकान देखने पहुंचे एक दंपती पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुत्ते ने कई मिनट तक दंपती को नहीं छोड़ा। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों को बचाया। जानकारी के मुताबिक, दंपती एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ कोठी देखने पहुंचे थे।
जैसे ही गेट खोला गया अंदर मौजूद पिटबुल बाहर निकला और महिला पर झपट पड़ा। हमले के कारण महिला जमीन पर गिर गई। पत्नी को बचाने की कोशिश में उसका पति आगे आया तो कुत्ते ने उसे भी अपना निशाना बना लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने कुत्ते को हटाने के लिए डंडों से कई बार प्रयास किया। इसके बाद किसी तरह पिटबुल को दोनों से अलग किया गया और घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया।
महिला की बाजू की हुई सर्जरी
पीड़ित अंकित सभरवाल के अनुसार, हमले में दोनों के शरीर पर कई जगह गहरे घाव आए हैं। बताया गया है कि महिला को करीब 14 और उसके पति को लगभग 12 बार काटा गया। महिला की दाईं बाजू में गंभीर चोट के चलते सर्जरी करनी पड़ी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
पटियाला में पिटबुल कुत्ते ने जो किया…
उसके बाद भी ज्ञान देने वालों की कमी नहीं होगी…
हमें कुत्तों से नफरत नहीं..पर..ऐसा कुछ क्या कुत्ता प्रेमी के साथ हो तो उन्हें कैसा लगेगा…इतनी खतरनाक प्रजाति पालनी क्यों है..जब आप उन्हें सम्भाल ना सके…
हमें तो बचपन से उनसे बहुत डर… pic.twitter.com/RGwifTSnxn
— Arun Yadav (@ArunKosli) August 13, 2026

