HomeBreaking Newsहिमाचल के चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से...

हिमाचल के चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा, खाई में कार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश(Himachal) के चंबा जिले में भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के लाहड़ क्षेत्र के पास मंगलवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और मौसम खराब होने के चलते आस-पास का नजारा काफी धुंधला सा हो गया था।

सड़क पर फिसलन के चलते कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और ऑल्टो कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गैहरा के रहने वाले पप्पू राणा का बताया जा रहा है। हादसा इतना गंभीर था कि कार में मौजूद पांचों लोगों की जान चली गई। मृतकों में परिवार का एक छोटा बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिवार और स्थानीय लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस और बचाव टीम ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण बचाव अभियान में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शवों को बाहर निकालने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभी तक दुर्घटना की सही वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर खराब मौसम, सड़क पर फिसलन और वाहन के अनियंत्रित होने को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ग्राम पंचायत गैहरा की प्रधान इंदू ने हादसे की पुष्टि की है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन की ओर से भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और मृतकों की पहचान सहित अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, ‘वन ऑफिसर, वन ऑफिशियल कार’ नीति किया लागू…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments