HomeBreaking Newsसिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा को मिलेगा 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' अवॉर्ड, IFFM...

सिनेमा की सदाबहार अदाकारा रेखा को मिलेगा ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड, IFFM में किया जाएगा सम्मानित

भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित एक्ट्रेस में शामिल रेखा(Rekha) को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस साल वह फेस्टिवल में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में भी शामिल होंगी। यह सम्मान भारतीय सिनेमा में उनके पांच दशक से अधिक लंबे योगदान और शानदार एक्टिंग के सफर को समर्पित है।

आपको बता दें कि IFFM 2026 के टाइम रेखा की चर्चित फिल्म ‘उमराव जान’ की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी। निर्देशक मुजफ्फर अली की इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की क्लासिक फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में रेखा के अभिनय को आज भी उनके करियर के सबसे बेहतरीन प्रदर्शन में शामिल किया जाता है। इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए फेस्टिवल में उन्हें विशेष सम्मान दिया जाएगा।

सम्मान मिलने पर क्या बोलीं रेखा?

इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए रेखा ने कहा कि ‘उमराव जान’ उनके जीवन का हमेशा अहम हिस्सा रही है। उनके मुताबिक, यह फिल्म केवल एक किरदार नहीं बल्कि उनकी यादों और दर्शकों के प्यार से जुड़ी एक भावनात्मक यात्रा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस फिल्म को दोबारा सम्मान मिलना उनके लिए गर्व और भावुकता दोनों का पल है।

ना फिल्में, ना एड और ना ही कोई टीवी शो तो फिर 'रेखा' कैसे चलाती हैं अपना  खर्च? - know about to interesting facts of bollywood actress rekha-mobile

रेखा ने यह भी कहा कि सिनेमा उनके जीवन का सबसे बड़ा उपहार रहा है। उनके मुताबिक, यह सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का नहीं बल्कि उन सभी निर्देशकों, लेखकों, संगीतकारों और सहयोगियों का भी है, जिन्होंने उनके फिल्मी सफर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

15 अगस्त को फहराएंगी तिरंगा

फेस्टिवल के दौरान 15 अगस्त को रेखा मेलबर्न में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज भी फहराएंगी। इससे पहले यह सम्मान भारतीय सिनेमा की कई नामचीन हस्तियों को मिल चुका है। अब रेखा का नाम भी इस गौरवशाली परंपरा से जुड़ने के लिए तैयार है।

रेखा को मिलेगा 'एक्सीलेंस इन सिनेमा' अवॉर्ड, IFFM में होंगी सम्मानित

3 से 23 अगस्त तक चलेगा फेस्टिवल

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 का आयोजन 3 से 23 अगस्त तक होगा। यह आयोजन वर्षों से भारतीय सिनेमा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में गिना जाता है और दुनिया भर के कलाकारों तथा फिल्म प्रेमियों को एक मंच पर लाता है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी स्काईरूट एयरोस्पेस के फाउंडर से मिले, कई योजनाओं पर हुई चर्चा…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments