HomeBreaking NewsFacebook से PM मोदी का पोस्ट गायब, Meta ने मांगी माफी, कहा...

Facebook से PM मोदी का पोस्ट गायब, Meta ने मांगी माफी, कहा – गलती से हुआ था…

फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) का एक वीडियो हटाए जाने के मामले में Meta ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। कंपनी का कहना है कि यह कार्रवाई किसी नीति के तहत नहीं बल्कि तकनीकी ग्लिच के चलते हुई थी। इसके बाद में जब उन्हें इस गलती का पता चला तो पीएम मोदी के उस वीडियो को दोबारा से पोस्ट कर दिया गया। यह वीडियो 23 जुलाई को प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया था और इसे लाखों लोगों ने देखकर काफी पसंद भी किया था जिसकी उन्हें कई तरह की प्रतिक्रयाएं भी मिली थी।

Meta के मुताबिक, वीडियो गलती से प्लेटफॉर्म से हट गया था। जैसे ही इस गलती की जानकारी मिली कंपनी ने आवश्यक सुधार करते हुए कंटेंट को फिर से उपलब्ध करा दिया। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई और कई लोगों ने इसे लेकर सवाल भी उठाए।

h4>

वीडियो में छात्रों को दिया था संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह वीडियो सेल्फी मोड में रिकॉर्ड किया था। इसमें उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर छात्रों को संबोधित करते हुए भरोसा दिलाया था कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और पेपर लीक से जुड़े मामलों में कड़े दंड का प्रावधान करने की बात भी कही थी। उन्होंने यह भी बताया था कि इस विषय पर संसद में कानून लाने की तैयारी की जाएगी।

बीजेपी नेता ने उठाए सवाल

वीडियो हटने के बाद बीजेपी नेता तेजिंदर सिंह बग्गा ने Meta की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उनका आरोप था कि पेपर लीक के खिलाफ प्रधानमंत्री का संदेश भारत में फेसबुक पर दिखाई नहीं दे रहा था। उन्होंने पूछा था कि आखिर यह कार्रवाई किस आधार पर की गई।

यह भी पढ़ें : मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीजों को सांस संबंधी बीमारियों…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments