HomeBreaking Newsओडिशा के सरकारी दफ्तर के लेडीज टॉयलेट में मिला सीक्रेट कैमरा, मचा...

ओडिशा के सरकारी दफ्तर के लेडीज टॉयलेट में मिला सीक्रेट कैमरा, मचा हड़कंप…

ओडिशा(Odish) के जगतसिंहपुर जिले के DRDA कार्यालय में एक गंभीर मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के महिला शौचालय में एक छिपा हुआ कैमरा मिलने के बाद पूरे कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के उजागर होते ही कर्मचारियों में गुस्सा और डर दोनों देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह हुई, कार्यालय के वित्त विभाग में काम करने वाली महिला कर्मचारी मधुस्मिता सामंतराय जब महिला शौचालय में गईं तो उनकी नजर एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पड़ी। कहा जा रहा है कि डिवाइस अचानक नीचे गिर गया था जिसके बाद उस पर संदेह हुआ। महिला कर्मचारी ने तुरंत इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

तुरंत हरकत में आई पुलिस

बात सुनते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और स्थानीय पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध डिवाइस अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि डिवाइस का इस्तेमाल गुप्त रिकॉर्डिंग के लिए किया जा सकता था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच हो रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह केवल सुरक्षा का मुद्दा नहीं बल्कि महिलाओं की निजता से जुड़ा एक संवेदनशील मामला है।

जांच एजेंसियां भी पता लगाने में जुटी

घटना के बाद पुलिस ने कार्यालय परिसर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि घटना के समय शौचालय के आसपास कौन-कौन मौजूद था और किसकी गतिविधियां संदिग्ध थीं।

मामले की तकनीकी जांच के लिए डिजिटल फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। जब्त किए गए डिवाइस की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उसमें रिकॉर्डिंग की सुविधा सक्रिय थी या नहीं। इसके अलावा, यह भी देखा जा रहा है कि किसी प्रकार का डेटा किसी बाहरी डिवाइस या ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर तो नहीं किया गया।

गठित हुई विशेष टीम 

तकनीकी रिपोर्ट आने के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं। तिरतोल के SDPO ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। टीम को जल्दी से जल्दी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में शौचालय के फर्श से एक संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिला है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसे वहां किस उद्देश्य से रखा गया था।

यह भी पढ़ें : स्कूल पहुंचते ही शिक्षक पर गिरी बिजली, मौके पर मौत, औरंगाबाद के…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments