HomeBreaking News'हमारी सरकार बनते ही घुसपैठियों को छोड़ना होगा देश...' पश्चिम बंगाल में...

‘हमारी सरकार बनते ही घुसपैठियों को छोड़ना होगा देश…’ पश्चिम बंगाल में PM मोदी का बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच कटवा में आयोजित रैली में नागरिकता, घुसपैठ और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बीजेपी का स्पष्ट रुख सामने रखा। उन्होंने वादा किया कि राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर मतुआ और नामशूद्र शरणार्थियों को नागरिकता देने की प्रक्रिया तेज की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू कर शरणार्थियों को अधिकार देने की दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस मुद्दे पर लोगों में डर फैला रही है। उन्होंने कहा कि “मतुआ और नामशूद्र समाज के लोग निश्चिंत रहें, वे संविधान के संरक्षण में हैं।”

घुसपैठ पर सख्त रुख

प्रधानमंत्री मोदी ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर तीखा बयान देते हुए कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर घुसपैठियों को बंगाल छोड़ना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि घुसपैठियों की मदद करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में डर और असुरक्षा का माहौल बना है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव “भय से मुक्ति और विकास की दिशा में पहला कदम” है।

किसानों और भ्रष्टाचार पर भी घेरा

प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि TMC सरकार की नीतियों से आलू किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार पर श्वेतपत्र जारी करेगी और राजनीतिक हिंसा में शामिल लोगों पर कार्रवाई करेगी।

महिलाओं और स्वास्थ्य योजनाओं पर फोकस

महिला मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जहां महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है, वहां बीजेपी को बड़ी जीत मिली है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना लागू की जाएगी। बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना होगी। बंगाल चुनाव में नागरिकता, घुसपैठ और कल्याणकारी योजनाएं इस बार प्रमुख चुनावी मुद्दों के रूप में उभर कर सामने आई हैं।

Read More

वृंदावन नाव हादसे पर CM भगवंत मान सक्रिय, पीड़ित परिवारों से मिले, हर संभव मदद का दिया भरोसा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments