Tuesday, February 10, 2026
HomeCurrent NewsHaryana : पंचकूला सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी,...

Haryana : पंचकूला सेशन कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने तुरंत खाली कराया परिसर…

हरियाणा के पंचकूला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल सामने आया। धमकी मिलने के बाद पंचकूला पुलिस तुरंत हरकत में आई और कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करवा दिया।

सेशन जज को मिला धमकी भरा मेल

जानकारी के अनुसार, पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को यह थ्रेट मेल मिला था, जिसमें अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलते ही सेशन जज ने इसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी।

पुलिस ने शुरू की संयुक्त कार्रवाई

धमकी की गंभीरता को देखते हुए पंचकूला पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस के साथ डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों ने कोर्ट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आम लोगों और कोर्ट में मौजूद कर्मचारियों को बाहर निकालकर सुरक्षा घेरे में रखा गया।

अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं

पंचकूला DCP सृष्टि गुप्ता ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में यह मामला केवल लग रहा था, लेकिन एहतियातन पूरे परिसर की गहन जांच की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments