HomeCurrent Newsहर बाधा दूर करेंगे संकटमोचन, बस मंगलवार के दिन चढ़ाएं भगवान हनुमान...

हर बाधा दूर करेंगे संकटमोचन, बस मंगलवार के दिन चढ़ाएं भगवान हनुमान को ये 5 प्रिय भोग, खुशियों से महक उठेगा आपका संसार!

Hanuman Ji Ka Bhog: कल मंगलवार का दिन है और हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पूरे विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं, श्री हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं और उन्हें उनका प्रिय भोग चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान हनुमान जी को उनका पसंदीदा भोग चढ़ाने से वो प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से संकट, भय और नकारात्मकता को दूर करते हैं। लेकिन ये मान्यताएं धार्मिक आस्था और परंपराओं पर आधारित हैं।

बूंदी या बेसन के लड्डू

बूंदी और बेसन के लड्डू भगवान हनुमान के सबसे प्रिय भोगों में शामिल माने जाते हैं। मंगलवार के दिन ताजे लड्डू चढाने करने की परंपरा है। पूजा पूरी होने के बाद इस प्रसाद को परिवार के लोगों और जरूरतमंदों में बांटना बहुत शुभ माना जाता है।

गुड़ और भुने चने

गुड़ और भुने चने भगवान हनुमान को चढ़ाए जाने वाले सरल और सात्विक भोग माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन्हें चढ़ाने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और आत्मविश्वास बढ़ता है। यह चढ़ावा सादगी, समर्पण और भक्ति का प्रतीक भी माना जाता है।

पान का चढ़ावा

कई धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान को मीठा पान चढ़ाने की भी परंपरा है। पान बनाते समय इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि उसमें तंबाकू या किसी भी तरह की नशीली चीज का इस्तेमाल न हो। इसकी जगह पर कत्था, सौंफ, गुलकंद और इलायची जैसी सात्विक चीजों का उपयोग करना शुभ माना जाता है।

केले का भोग

केला उन फलों में शामिल है जिन्हें भगवान हनुमान को चढ़ाया जाता है। मंगलवार के दिन पके हुए केले चढ़ाना शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इन्हें प्रसाद बनाकर खाया जा सकता है और परिवार के दूसरे लोगों में भी बांटा जा सकता है।

चूरमा या गेहूं के आटे का चढ़ावा

घी, गुड़ और गेहूं के आटे से तैयार किया गया चूरमा भी कई जगहों पर भगवान हनुमान को चढ़ाया जाता है। धार्मिक परंपराओं के अनुसार, यह भोग भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है और खास मौकों पर प्रसाद बनाकर बांटा जाता है।

पूजा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

मंगलवार को भगवान हनुमान की पूजा से पहले नहा-धोकर साफ कपडे पहनना शुभ माना जाता है। पूजा में चढ़ाया जाने वाला भोग हमेशा साफ और ताजा होना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान हनुमान को चमेली का तेल और सिंदूर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। पूजा के समय पूरी श्रद्धा के साथ श्री हनुमान चालीसा, श्री बजरंग बाण या ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। पूजा पूरी होने के बाद प्रसाद को परिवार और दूसरे लोगों में बांटना भी शुभ माना जाता है।

Read More:

दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन ठप ! तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments