उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक मासूम बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार से लापता बच्ची मंगलवार को एक व्यक्ति के घर से बरामद हुई। परिजनों की शिकायत और मिले वीडियो के आधार पर पुलिस ने 60 वर्षीय मोहम्मद उमर को गिरफ्तार कर लिया।
चप्पल लेने गई बच्ची हुई लापता
परिजनों के अनुसार, बच्ची रविवार दोपहर अपने पिता के पास बाजार गई थी। उसने नई चप्पल दिलाने की बात कही, जिस पर पिता ने पास की दुकान से चप्पल लेने को कहा था। इसके बाद वह वहां से गायब हो गई। पहले परिवार को लगा कि वह घर लौट गई होगी, लेकिन काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उसी दिन पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र में 09 वर्षीय बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नामजद अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया गया है। प्रकरण में SP पीलीभीत की बाइट।@Uppolice pic.twitter.com/Fh04oWPUFp
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) June 16, 2026
वीडियो सामने आने पर पहुंचे परिजन
परिवार का आरोप है कि मंगलवार को आरोपी के घर के सामने रहने वाले एक युवक ने घटना का वीडियो बनाकर परिजनों को भेजा। वीडियो देखने के बाद परिजन और ग्रामीण आरोपी के घर पहुंचे। वहां बच्ची बदहवास हालत में मिली, जबकि आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने वीडियो पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि आरोपी मोहम्मद उमर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया था। आरोप है कि उसने बच्ची को खाने में नशीला पदार्थ देकर दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
प्रकरण व कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में।https://t.co/e5L1KkW7XJ
— Pilibhit Police (@pilibhitpolice) June 17, 2026
पुलिस ने आरोपी उमर को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंच गए और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती और देर रात गांव के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Read More
हिमाचल में मानसून से पहले मौसम का यू-टर्न, 5 जिलों में ओले और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

