देहरादून(Dehradun) के चंद्रबनी क्षेत्र में एक 24 वर्षीय छात्रा की खुदकुशी की खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीट परीक्षा को उसकी मौत की वजह के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसने हाल ही में हुई नीट परीक्षा की तैयारी की थी और मई महीने में पेपर भी दिया था। पुलिस जांच के बाद मृतक छात्रा की पहचान रिया कुमारी थापा के रूप में हुई है जिसकी लाश के साथ पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जो उसने मौत से पहले लिखा था। नोट में रिया ने लिखा था मम्मी पापा आई लव यू, मैं आप पर बोझ हूं, मुझे माफ कर देना।
खुदकुशी के कारणों की हो रही जांच
पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है ताकी सुसाइड किए जाने के संभावित कारणों का पुष्टि हो सके।
आपको बता दें कि रिया मंगलवार की सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर कोतवाली को सूचना मिली कि चंद्रबनी क्षेत्र में एक युवती दरवाजा काफी देर से नहीं खोल रही है।
पंखे से लटकी मिली लाश
इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर उसके कमरे के बाहर पहुंच गई और जब जबरन उन्होंने जबरन दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो छात्रा की लाथ को पंखे से लटका देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
रिया के परिवारवालों का कहना है कि रिया एक मेहनती और होनहार लड़की थी और वो पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी। पुलिस छात्रा की मौत के इस मामले में अहम जानकारी जुटाने में जुट गई है और इस पूरे मामले की जांच जारी है।