HomeBreaking Newsबलिया में रवि किशन और पवन सिंह को देखते ही बेकाबू हुई...

बलिया में रवि किशन और पवन सिंह को देखते ही बेकाबू हुई भीड़, टूटी बैरिकेडिंग, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में मंगलवार रात आयोजित एक निजी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति पैदा हो गई जब भोजपुरी सिनेमा और राजनीति जगत की दो चर्चित हस्तियां रवि किशन और पवन सिंह(Ravi Kishan and Pawan Singh) मंच पर पहुंचे। दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई और कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का आयोजन नगरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और उद्यमी विनय सिंह के आवास परिसर में किया गया था। इस अवसर पर भोजपुरी संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन रखा गया था जिसमें भोजपुरी गायक और बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह तथा गोरखपुर से सांसद एवं अभिनेता रवि किशन को भी आमंत्रित किया गया था।

दोनों को मंच पर देख बेकाबू हुई भीड़

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही दोनों कलाकार मंच पर पहुंचे दर्शकों में उत्साह अचानक बढ़ गया। कई लोग मंच के नजदीक पहुंचने का प्रयास करने लगे जिससे व्यवस्था प्रभावित होने लगी। कुछ ही देर में भीड़ नियंत्रण से बाहर हो गई और कार्यक्रम स्थल पर लगी कुर्सियां इधर-उधर फेंकी जाने लगीं। लोगों की धक्का-मुक्की के कारण वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई जिसमें कई लोगों को मामूली चोटें आने की सूचना है।

बैरिकेडिंग और टेंट को पहुंचा नुकसान 

हालात बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर कुछ लोग वीआईपी क्षेत्र तक पहुंच गए जिससे वहां लगी बैरिकेडिंग और टेंट को भी नुकसान पहुंचा। स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें थाने भेजा गया। कार्यक्रम स्थल के आसपास लगाए गए भोजन और नाश्ते के स्टॉल भी इस अफरा-तफरी की चपेट में आ गए।

Pawan Singh Program Ballia Lathicharge | Crowd Control Chaos

भीड़ के दबाव के कारण कुछ स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए और वहां भी सामान बिखर गया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों ने समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया जिससे कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे। जिले के कई थानों की पुलिस के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया था। बावजूद इसके, बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को नियंत्रित करना चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो

घटना के बाद कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भारी भीड़, हंगामे और पुलिस की कार्रवाई के दृश्य दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोगों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक युवक ने आरोप लगाया कि भीड़ को हटाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें : NEET की तैयारी के बीच देहरादून में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments