HomeBreaking NewsUP से पंजाब तक ड्रग्स सप्लाई का खेल बेनकाब, पुलिस ने आरोपियों...

UP से पंजाब तक ड्रग्स सप्लाई का खेल बेनकाब, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिब जिला पुलिस(Punjab) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ सरहिंद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक कार से करीब 14 हजार प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद कीं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में एक अहम कदम है।

डीएसपी राज कुमार के मुताबिक, सीआईए स्टाफ सरहिंद की टीम अनाज मंडी सरहिंद क्षेत्र में नियमित नाकाबंदी और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक कार संदिग्ध लगी, जिसे रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुईं। इसके बाद कार में सवार दोनों व्यक्तियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह, निवासी गांव रसूलपुरा, और अमनदीप सिंह, निवासी चक हीरा सिंह वाला, थाना संगरिया, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के रूप में हुई है।

यूपी से लाकर पंजाब में की जाती थी सप्लाई

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से कम कीमत पर प्रतिबंधित नशीली गोलियां खरीदकर पंजाब के विभिन्न जिलों में उनकी सप्लाई करते थे। पुलिस को आशंका है कि यह मामला एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड हासिल कर लिया गया है। रिमांड के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि नशीली गोलियों की खेप किस व्यक्ति या गिरोह से खरीदी गई थी और पंजाब में इन्हें किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस का उद्देश्य केवल आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सप्लाई नेटवर्क का पता लगाकर नशा तस्करी की श्रृंखला को पूरी तरह खत्म करना है।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, एक महीने में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments