HomeBreaking News‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’, केरल में गरजे PM...

‘जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा’, केरल में गरजे PM मोदी, चुनावी रैली के दौरान दिया बड़ा बयान

PM Narendra Modi Kerala Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पलक्कड़ में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की राजनीति में बदलाव का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि केरल में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है, जो यह संकेत देता है कि राज्य अब परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता की भारी मौजूदगी और समर्थन यह दिखाता है कि केरल का माहौल अब एक मोमेंट बन चुका है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं, महिलाओं और किसानों का विश्वास तेजी से बीजेपी और एनडीए की ओर बढ़ रहा है।

केरल बदलाव का संदेश दे रहा- PM मोदी

रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें केरल में एक अलग तरह की सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब बदलाव चाहते हैं और यह भावना हर वर्ग में साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि, “अब केरलम के युवाओं का विश्वास है- बीजेपी और एनडीए। केरलम की महिलाओं का स्नेह है- बीजेपी और एनडीए। अब केरलम के किसानों का प्रेम है- बीजेपी और एनडीए।”

LDF और UDF पर तीखा प्रहार

प्रधानमंत्री ने राज्य की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा, “केरलम दशकों से स्वार्थी राजनीति के दो मुखौटों के बीच फंसा हुआ है। एक ओर एलडीएफ तो दूसरी ओर यूडीएफ, एक ओर कम्युनिस्ट तो दूसरी ओर कांग्रेस, एक भ्रष्ट तो दूसरी महाभ्रष्ट, एक सांप्रदायिक तो दूसरा महासांप्रदायिक। एलडीएफ और यूडीएफ की सारी नीतियां केवल वोटबैंक पॉलिटिक्स के लिए ही होती हैं। इन्हें केरलम के विकास की कोई परवाह नहीं है।” उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों गठबंधनों ने विकास के बजाय राजनीति को प्राथमिकता दी है और राज्य को पीछे रखा है।

भ्रष्टाचार और जांच का मुद्दा उठाया

प्रधानमंत्री ने कहा, “UDF और LDF, दोनों ही BJP को निशाना बना रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि यह पार्टी उनके पिछले कुकर्मों का पर्दाफाश कर देगी। दशकों से, LDF और UDF बड़े-बड़े घोटालों में लिप्त रहे हैं, फिर भी उन्होंने कभी एक-दूसरे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।” उन्होंने आगे कहा कि यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो इन घोटालों की गहन जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

आपसी आरोप-प्रत्यारोप पर टिप्पणी

प्रधानमंत्री ने कहा, “आजकल, कम्युनिस्ट और कांग्रेस दोनों ने ही नए प्रचार अभियान शुरू किए हैं। कम्युनिस्टों का दावा है कि कांग्रेस, BJP की ‘B टीम’ है; वहीं कांग्रेस, कम्युनिस्टों पर BJP की ‘B टीम’ होने का आरोप लगाती है।” उन्होंने इसे दोनों दलों की कमजोरी बताते हुए कहा कि इससे साफ है कि बीजेपी-एनडीए ही राज्य में एकमात्र मजबूत और एकजुट विकल्प बनकर उभर रहा है।

विकास का भरोसा

प्रधानमंत्री ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा, “अब मैं आपको भरोसा देता हूं कि यहां बनने वाली बीजेपी-एनडीए सरकार केरलम का तेज विकास करेगी, विकसित केरलम बनाएगी… ये मोदी की गारंटी है।” अपने संबोधन के अंत में उन्होंने दोहराया, “केरलम में BJP-NDA सरकार तेजी से विकास करेगी। हम ‘विकसित केरलम’ बनाएंगे, और यह मोदी की गारंटी है। जो अब तक नहीं बदला, वह अब बदलेगा। अब केरल का विकास होगा।”

Read More: 

दिल्ली वालों को बड़ी राहत, ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा, 5 अप्रैल को लोक अदालत में निकलेगा समाधान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments