HomeBreaking Newsतमिलनाडु में डबल धमाका, दो सीटों से खुद चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय,...

तमिलनाडु में डबल धमाका, दो सीटों से खुद चुनाव लड़ेंगे एक्टर विजय, 234 सीटों पर उतारे उम्मीदवार…

अभिनेता से नेता बने विजय ने रविवार को तमिलनाडु(Tamil Nadu) विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के उम्मीदवारों की सूची का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के साथ ही TVK ने राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत एंट्री का संकेत दे दिया है। जारी की गई लिस्ट के मुताबिक, सुपरस्टार विजय खुद पेरंबूर और त्रिची ईस्ट सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एन आनंद को टी नगर, कोषाध्यक्ष वेंकट रमणन को मायलापुर, और आढव अर्जुना को विल्लिवक्कम सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। TVK ने कोलातुर सीट से वीएस बाबू को उतारा है, जो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं चेपॉक सीट पर सेल्वम का मुकाबला उपमुख्यमंत्री उदय निधि स्टालिन से होगा।

विजय ने उम्मीदवारों को बताया ‘जनता के असली रक्षक’

चेन्नई में आयोजित उम्मीदवारों की घोषणा कार्यक्रम में विजय ने कहा कि यह सिर्फ उम्मीदवारों की सूची नहीं है, बल्कि ‘जनता के असली रक्षकों’ का ऐलान है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार आम पृष्ठभूमि से आते हैं और आम लोगों की समस्याओं को बेहतर समझते हैं।

विजय ने दूसरे दलों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कई मौजूदा विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते। उनका कहना था कि किसी विधायक के लिए अनुभव से ज्यादा ईमानदारी, जिम्मेदारी और जनता के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण है।

‘व्हिसल’ पर वोट देने की अपील

विजय ने लोगों से अपील की कि वे TVK के चुनाव चिन्ह ‘व्हिसल’ पर वोट दें और पार्टी को मौका दें। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग नहीं होगा, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, तमिलनाडु को नशामुक्त बनाया जाएगा, और कानून-व्यवस्था सख्ती से लागू की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव केवल उम्मीदवारों का नहीं, बल्कि बदलाव का चुनाव है। विजय ने बताया कि TVK की लड़ाई ‘जनता के गठबंधन’ और एमके स्टालिन के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच है।

सरकारी नौकरी में पारदर्शिता के लिए योजना

विजय ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार बनने पर 29 वर्ष से अधिक उम्र के बेरोजगार युवाओं को मासिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सख्त कानून लाया जाएगा। TVK की यह पहली चुनावी परीक्षा है और पार्टी इसे तमिलनाडु की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने का अवसर मान रही है।

तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को एक ही चरण में होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में सत्तारूढ़ DMK, AIADMK-BJP गठबंधन, और अन्य दलों के साथ TVK की एंट्री से मुकाबला अब चौकोणीय हो गया है।

यह भी पढ़ें : बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज होगा जारी , घर बैठे ऐसे करें चेक…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments