HomeCurrent Newsट्रंप ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, तेहरान ने कहा- असली...

ट्रंप ने अमेरिका-ईरान शांति समझौते पर किए हस्ताक्षर, तेहरान ने कहा- असली परीक्षा अब शुरू होगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ एक महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। एएफपी से बातचीत में एक अमेरिकी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। अधिकारी के अनुसार, फ्रांस के वर्साय पैलेस में जी7 शिखर सम्मेलन के बाद फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ रात्रिभोज के दौरान ट्रंप ने समझौते पर व्यक्तिगत रूप से हस्ताक्षर किए। अमेरिकी समाचार पोर्टल एक्सियोस ने सबसे पहले इस खबर को प्रकाशित किया था। जब रिपोर्ट के बारे में पूछा गया तो अमेरिकी अधिकारी ने स्पष्ट कहा, हस्ताक्षर की पुष्टि कर सकते हैं।

ईरान ने भी की पुष्टि

ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाकाई ने कहा कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन के मसौदे को राष्ट्रपतियों के हस्ताक्षरों के साथ अंतिम रूप दे दिया गया है। अब समझौते के कार्यान्वयन का परीक्षण करने का समय है। मूल रूप से इस समझौते पर शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर होने की योजना थी। तेहरान ने कहा है कि जिनेवा में होने वाली बैठक अभी भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

लेबनान और होर्मुज समझौता ज्ञापन पर बातचीत का हिस्सा

ईरान के संसदीय अध्यक्ष मोहम्मद बगेर गालिबफ ने कहा कि ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच बातचीत जारी है और जिनेवा में शुक्रवार की बैठक के दौरान एक संभावित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। ईरानी सरकारी टेलीविजन को दिए एक साक्षात्कार में ग़ालिबफ़ ने कहा कि होर्मुज़ जलडमरूमध्य वाशिंगटन के साथ हुए समझौतों का हिस्सा है और इस समझौते में आवागमन से संबंधित सेवा शुल्क को भी शामिल कर लिया गया है।

उन्होंने कहा, “होर्मुज़ जलडमरूमध्य से आवागमन के लिए सेवा शुल्क के भुगतान को समझौता ज्ञापन में औपचारिक रूप दे दिया गया है।” यह समझौता मध्य पूर्व में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने और क्षेत्रीय स्थिरता स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। दोनों पक्ष अब इस समझौते के व्यावहारिक कार्यान्वयन पर नजर रख रहे हैं।

एएफपी से बुधवार को बात करने वाले एक अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने मध्य पूर्व में संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। वहीं, अभी आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।

Read More  NEET की तैयारी के बीच देहरादून में छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, सुसाइड नोट में मांगी माफी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments