HomeBreaking Newsशहजाद पूनावाला ने जीता 'राइज एंड फॉल 2' का खिताब, ट्रॉफी के...

शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 35 लाख रुपये का इनाम

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन का सफर खत्म हो गया है और दर्शकों को इसका विजेता मिल चुका है। शहजाद पूनावाला(Shehzad Poonawalla) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीजन 2 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। फिनाले में उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी और गौतम गुलाटी को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की। विजेता के तौर पर शहजाद को ट्रॉफी के साथ 35 लाख रुपये की इनामी राशि भी मिली। शो का ग्रैंड फिनाले 6 नवंबर 2026 को प्रसारित हुआ।

इस बार टॉप-6 में शहजाद पूनावाला, गौतम गुलाटी, प्रियंका चाहर चौधरी, स्वरा भास्कर, करण पटेल और निहारिका तिवारी ने जगह बनाई थी।शहजाद ने ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क जीतकर सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इसके बाद उन्होंने गौतम गुलाटी को भी फिनाले के लिए चुना। आखिरकार मुकाबले में बाजी शहजाद के हाथ लगी। प्रियंका चाहर चौधरी पहली रनर-अप रहीं, जबकि गौतम गुलाटी को तीसरा स्थान मिला। स्वरा भास्कर चौथे और करण पटेल पांचवें नंबर पर रहे।

बिहार और असम की करेंगे मदद

शो जीतने के बाद शहजाद पूनावाला ने एक खास बात कही। उन्होंने बताया कि शो में शामिल होने से पहले ही उन्होंने अपनी जीती हुई रकम बिहार और असम में आई आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए देने का फैसला किया था। वह यह राशि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करेंगे। इस तरह 35 लाख रुपये की जीत के साथ उन्होंने सामाजिक मदद का संदेश भी दिया।

तेज प्रताप यादव ने गौतम गुलाटी को बताया असली विजेता

शहजाद के विनर घोषित होने के बाद राजनीतिक नेता तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने गौतम गुलाटी को शो का असली विजेता बताया। साथ ही दावा किया कि शहजाद को बीजेपी से जुड़े होने की वजह से जीत मिली है।

दूसरी ओर, शहजाद की जीत ने कई दर्शकों को चौंका दिया। फिनाले से पहले प्रियंका और शहजाद को संभावित विजेता माना जा रहा था, जबकि कुछ दर्शकों को गौतम गुलाटी से भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, अंतिम नतीजों में शहजाद पूनावाला ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली और ‘राइज एंड फॉल 2’ के विजेता बन गए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नकली नोटों की सप्लाई का पर्दाफाश, 2.65 लाख की जाली करेंसी बरामद…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments