पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार दोपहर कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई। घटना उस समय हुई, जब ट्रेन राजपुरा पहुंची थी। आग लगते ही यात्रियों में दहशत फैल गई और लोग ट्रेन से बाहर निकलकर सुरक्षित जगह पर खड़े हो गए। यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई।
घटनास्थल के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें ट्रेन से दूर-दूर तक धुआं उठता दिखाई दे रहा है। अचानक हुई इस घटना के कारण कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
आग पर पाया गया काबू
शुरुआत में कुछ यात्रियों के आग की चपेट में आने की आशंका जताई गई थी। हालांकि, ताजा जानकारी के मुताबिक, इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश
रेलवे ने घटना को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आग लगने के सभी संभावित कारणों और पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। फिलहाल आग लगने की असली वजह सामने नहीं आई है। रेलवे की जांच के बाद ही घटना के कारणों और इससे हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी मिल सकेगी।
Read More
शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल 2’ का खिताब, ट्रॉफी के साथ मिला 35 लाख रुपये का इनाम

