HomeBreaking Newsलाल साड़ी में सजीं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया, अखिलेश यादव को...

लाल साड़ी में सजीं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया, अखिलेश यादव को दिया शादी का न्योता…

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह(Rinku Singh) और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच छोटी दिवाली के खास मौके पर प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने लखनऊ स्थित उनके आवास पहुंचीं। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

प्रिया सरोज अपने परिवार के साथ अखिलेश यादव और उनके परिजनों को शादी का निमंत्रण देने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले अखिलेश यादव को शादी का कार्ड सौंपा और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के समय डिंपल यादव और उनकी बेटी अदिति यादव भी मौजूद थीं। शादी से पहले प्रिया अपने करीबी लोगों और खास मेहमानों को निमंत्रण दे रही हैं।

लाल साड़ी में दिखा प्रिया का खूबसूरत अंदाज

इस खास मुलाकात में प्रिया सरोज लाल रंग की खूबसूरत साड़ी में नजर आईं। उनकी साड़ी पर छोटे-छोटे सफेद प्रिंट थे और बॉर्डर पर क्रीम व गोल्डन रंग का डिजाइन था। इसके साथ उन्होंने क्रीम कलर का ब्लाउज पहना था। खुले बाल, छोटी बिंदी और हल्के मेकअप ने उनके लुक को बेहद सादा और आकर्षक बनाया।

Rinku Singh

वहीं, डिंपल यादव हल्के पीले रंग के एथनिक सूट में दिखाई दीं। उनकी बेटी अदिति ने पाउडर ब्लू रंग का सूट पहना था। तीनों का पारंपरिक और सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।

4 दिसंबर को रिंकू सिंह से करेंगी शादी

बता दें कि प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई जून 2025 में हुई थी। अब दोनों 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी के लिए पहचान रखते हैं, जबकि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद हैं।

शादी की तारीख नजदीक आने के साथ ही दोनों परिवारों में तैयारियां तेज हो गई हैं। अब प्रशंसकों को इस जोड़ी की शादी और उनके खास वेडिंग लुक का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें : परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम आज हुआ पूरा, आज ही पंचतत्व में विलीन होगा पार्थिव शरीर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments