HomeBreaking Newsशादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, SSB जवान ने झरने पर...

शादी का दबाव बना रही थी प्रेमिका, SSB जवान ने झरने पर ले जाकर की हत्या

कर्नाटक के बेलगावी जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोकाक जलप्रपात के पास 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। आरोप है कि शादी को लेकर हुए विवाद के बाद उसके प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को जलप्रपात के नजदीक पहाड़ी इलाके में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोबाइल कॉल रिकॉर्ड की मदद से मामले की गुत्थी सुलझाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रायबाग तालुक के हरुगेरी गांव की रहने वाली रक्षिता सारिकर (23) के रूप में हुई है।

वहीं, आरोपी का नाम बसप्पा सतन्नवर (29) है जो अथानी तालुक के अदालाहट्टी गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि वह बिहार में SSB की 21वीं बटालियन में कांस्टेबल(SSB jawan) के पद पर तैनात था। जांच में सामने आया है कि रक्षिता और बसप्पा पिछले चार वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध था। बसप्पा ने उससे शादी करने का वादा किया था लेकिन शादी की बात आगे बढ़ने पर अक्सर दोनों के बीच बहस होने लगती थी।

शादी की बातचीत के बहाने ले गया जलप्रपात

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को बसप्पा शादी के बारे में बातचीत करने के बहाने रक्षिता को गोकाक जलप्रपात लेकर गया था। वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान बसप्पा ने युवती के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को पास के पहाड़ी इलाके में फेंक दिया और वहां से चला गया।

मोबाइल कॉल रिकॉर्ड से आरोपी तक पहुंची पुलिस

रक्षिता के परिजनों ने 1 नवंबर को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। इस दौरान युवती के मोबाइल की कॉल हिस्ट्री खंगाली गई जिसमें बसप्पा के साथ उसकी बातचीत का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में हत्या से जुड़ी जानकारी सामने आई। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : लाल साड़ी में सजीं रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया, अखिलेश यादव को दिया शादी का न्योता…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments