HomeBreaking NewsPM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- प्रकाश का...

PM मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- प्रकाश का पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक वीडियो साझा कर लोगों को दीपावली की बधाई दी और सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवाली का त्योहार पूरे देश में रोशनी और उत्साह का माहौल लेकर आता है। यह पर्व अंधकार के खिलाफ प्रकाश और सकारात्मकता के संकल्प को मजबूत करने का संदेश देता है।

अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है दिवाली

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, “दिवाली के पावन पर्व पर पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” उन्होंने आगे कहा कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां लेकर आए। प्रधानमंत्री ने कामना की कि दिवाली का यह पर्व और आने वाला समय देशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि से भरा रहे।

मैं भी बड़े उत्साह से मनाता हूं दिवाली – PM मोदी

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में दिवाली के प्रति अपने उत्साह का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह भी देशवासियों की तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली का त्योहार मनाते हैं। उनके इस संदेश के जरिए उन्होंने देश के लोगों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाने की अपनी परंपरा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, “हर साल आप जानते हैं कि देश के जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है। इस बार भी यह जारी रहेगा। आप सभी को दिवाली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

प्रधानमंत्री के इस बयान से साफ है कि इस साल भी वह दिवाली के मौके पर देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के बीच पहुंचेंगे। हालांकि, उन्होंने अपने संदेश में इस बार के दौरे की जगह और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

देशभर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा दीपावली का पर्व

दिवाली के अवसर पर देशभर में घरों, बाजारों और धार्मिक स्थलों को दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। लोग पूजा-पाठ, मिठाइयों और आतिशबाजी के साथ त्योहार मना रहे हैं। प्रधानमंत्री के संदेश के बाद सोशल मीडिया पर भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है।

Read More

परविंदर झोटा का पोस्टमार्टम आज हुआ पूरा, आज ही पंचतत्व में विलीन होगा पार्थिव शरीर…

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments