भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन(Nitin Naveen) ने शनिवार को लखनऊ दौरे के दौरान आम लोगों से बातचीत की जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए पार्टी की तैयारियों का जिक्र किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका उत्तर प्रदेश का पहला दौरा है जिसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नितिन नवान ने अपने दिन की शुरुआत उन्होंने हनुमान सेतु मंदिर में पूजा-अर्चना से की।
इसके बाद शहर के एक चर्चित चाय स्टॉल ‘Sharma Ji Ki Chai’ पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आयोजित रात्रिभोज में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया।
प्रधानमंत्री मोदी के संघर्ष का किया जिक्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर देता है। उन्होंने कहा कि देशवासियों ने साधारण पृष्ठभूमि से आने वाले व्यक्ति को देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक जिम्मेदारी सौंपी है।
जब बात लखनऊ की हो, तो शर्मा जी की चाय और बन-मस्का का स्वाद लेना तय है। pic.twitter.com/GysGmIHWxM
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 4, 2026

