Rajya Sabha MP Tarun Chugh Meets Home Minister Amit Shah: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पंजाब की मौजूदा परिस्थितियों और राज्य के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी चुनौतियों पर लंबी बातचीत हुई है।
कानून व्यवस्था पर मंथन
बैठक के दौरान पंजाब की कानून व्यवस्था, पाकिस्तान आतंकवाद, सीमा पार से ड्रोन से हो रही हथियार तस्करी, गैंगस्टरवाद और आम नागरिकों की सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर बातचीत हुई। तरुण चुघ ने गृह मंत्री को पंजाब की जमीनी स्थिति, जनभावनाओं और सुरक्षा की स्थिति से भी अवगत कराया।
BJP सरकार बनने का जताया भरोसा
तरुण चुघ ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में प्रदेश में सुरक्षा, विकास, सुशासन और जनविश्वास शुरू होगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भी दावा किया।
भेंट किया महाराजा रणजीत सिंह का चित्र
भेंट के दौरान तरुण चुघ ने गृह मंत्री अमित शाह को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह जी का चित्र भी भेंट किया।
Read More:
पंजाब पुलिस की गैंगस्टरों पर बड़ी कार्रवाई, 534 जगहों पर छापेमारी कर 297 आरोपी किए गिरफ्तार

