HomeBreaking NewsNEET-UG विवाद के बीच बदले गए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, नरेश...

NEET-UG विवाद के बीच बदले गए उच्च शिक्षा विभाग के सचिव, नरेश पाल गंगवार को सौंपी नई जिम्मेदारी

केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब शिक्षा मंत्रालय NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर चर्चा में है और प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बडियों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

कौन हैं नरेश पाल गंगवार?

नरेश पाल गंगवार 1994 बैच के राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी हैं। वह विनीत जोशी का स्थान लेंगे, जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया है। विनीत जोशी 31 जुलाई को विवेक भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने के बाद नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

इंजीनियरिंग और अर्थशास्त्र की पढ़ाई

उत्तराखंड के नैनीताल में 21 अक्टूबर 1970 को जन्मे नरेश पाल गंगवार ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बीटेक और कम्युनिकेशन एंड रडार में एमटेक किया है। इसके अलावा उन्होंने अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। उन्होंने वर्ष 1993 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की और अगले वर्ष राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी बने।

अपने लंबे प्रशासनिक करियर में गंगवार ने राजस्थान के कई जिलों में जिला कलेक्टर के रूप में काम किया। वह टोंक, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जोधपुर और भरतपुर के कलेक्टर रह चुके हैं। प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों में गिना जाता है। वर्ष 2014 में उन्हें राजस्थान सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया, जहां उन्होंने शिक्षा से जुड़े कई अहम विषयों पर काम किया।

केंद्र सरकार में भी निभाईं महत्वपूर्ण भूमिकाएं

करीब ढाई दशक तक राजस्थान में सेवाएं देने के बाद वर्ष 2020 में उनकी केंद्र सरकार में नियुक्ति हुई। पहले उन्हें पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया। बाद में उन्हें इसी मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद अगस्त 2025 में उन्हें पशुपालन एवं डेयरी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया। अब केंद्र सरकार ने उन्हें उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

Read More

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments