HomeBreaking Newsयूपी में बूढ़ी दादी के अंतिम संस्कार में गए 3 युवक नदी...

यूपी में बूढ़ी दादी के अंतिम संस्कार में गए 3 युवक नदी में डूबे, तलाश जारी

उत्तर प्रदेश(UP News) के सिद्धार्थनगर जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बानगंगा नदी के बैदौली घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे तीन किशोर नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोर और पुलिस की मदद से तीनों युवकों की तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर हुआ। गुरुवार 23 जुलाई 2026 को मधवापुर टोला मिझुनिया गांव की रहने वाली कंचन नामक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार में गांव के लोग पहुंचे थे। इसी दौरान अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन किशोर नदी में नहाने चले गए। इनमें 18 वर्षीय शिवा पुत्र राममूरत, 18 वर्षीय रवि पुत्र रामस्वरूप और 19 वर्षीय मोनू पुत्र बब्लू शामिल थे। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का बहाव तेज था और देखते ही देखते तीनों गहरे पानी में चले गए।

लोगों ने की थी बचाने की कोशिश

मौके पर मौजूद लोगों ने किशोरों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बताया गया कि शिवा जो दिल्ली से अपने गांव दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था हादसे का शिकार हुए तीनों युवकों में शामिल है। इनमें से एक किशोर मृतका कंचन का नाती भी बताया जा रहा है।

प्रशासन का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपजिलाधिकारी राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व विभाग और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम लगाकर नदी में खोज अभियान शुरू कराया है।

अधिकारियों का कहना है कि युवकों को खोजने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए सदन की…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments