HomeBreaking Newsगुरुग्राम को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM सैनी ने किया सेवा...

गुरुग्राम को मिली 100 नई इलेक्ट्रिक बसें, CM सैनी ने किया सेवा का शुभारंभ, 20 रूटों पर चलेंगी

गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार शाम सेक्टर-48 में नवनिर्मित इलेक्ट्रिक बस डिपो का उद्घाटन करने के साथ ही शहर में बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत शुरू हुई इस पहल से यात्रियों को सस्ते और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

20 रूटों पर होगा 100 बसों का संचालन

शहर में फिलहाल 100 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं। इन्हें 20 निर्धारित मार्गों पर चलाया जाएगा। बसों के रूट तय किए जा चुके हैं और पिछले करीब एक महीने से इनके संचालन का ट्रायल भी किया जा रहा था। बसों के नियमित संचालन और रखरखाव के लिए सेक्टर-48 में विशेष डिपो बनाया गया है। इसके अलावा सेक्टर-10 स्थित बस डिपो में भी इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। इस बुनियादी ढांचे के तैयार होने से बसों के संचालन की व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पुरानी CNG बसों की जगह मिलेगा नया विकल्प

अब तक गुरुग्राम में स्थानीय सार्वजनिक परिवहन के लिए करीब 150 CNG बसें चल रही थीं। समय के साथ इनमें से कई बसों की स्थिति पुरानी और खराब हो गई थी। ऐसे में इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत को शहर की परिवहन व्यवस्था के विस्तार के तौर पर देखा जा रहा है। नई बसों के संचालन से परिवहन के दौरान धुआं नहीं निकलेगा। इससे स्थानीय स्तर पर वायु प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में मदद मिलने की उम्मीद है।

मेट्रो और रेलवे स्टेशन तक पहुंचना होगा आसान

इलेक्ट्रिक बस सेवा से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों को कैब और टैक्सी जैसे महंगे विकल्पों के बजाय कम खर्च में सफर करने का विकल्प मिलेगा। इन बसों के जरिए मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, औद्योगिक क्षेत्रों, आवासीय सेक्टरों और शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचना आसान होगा। इससे लोगों के यात्रा खर्च में कमी आने के साथ सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Read More

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा, ATS और पुलिस ऑपरेशंस स्टाफ ने की थी कार्रवाई

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments