HomeBreaking Newsविपक्ष को बड़ा झटका, DMK ने परिसीमन विधेयक पर समर्थन का किया...

विपक्ष को बड़ा झटका, DMK ने परिसीमन विधेयक पर समर्थन का किया ऐलान

संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर विपक्षी दलों के रुख में बदलाव दिखने लगा है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और DMK प्रमुख एम.के. स्टालिन ने नए विधेयक का समर्थन करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से पहले उठाई गई दोनों मांगों को इसमें लिखित रूप से शामिल किया गया है।

2024 के संघर्ष की जीत बताया

स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर पार्टी के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अप्रैल में DMK ने परिसीमन का विरोध करते हुए निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए दो मांगें रखी थीं। अब नए विधेयक में इन मांगों को शामिल किए जाने के बाद पार्टी ने समर्थन का फैसला किया है।DMK प्रमुख ने इसे 2024 में पार्टी की ओर से किए गए संघर्ष की जीत बताया। उनके मुताबिक, यह केवल तमिलनाडु ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के सभी राज्यों के हित में है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर भावनात्मक प्रतिक्रिया देने के बजाय शांति से विचार करना चाहिए कि अगर विधेयक हाथ से निकल गया तो इसके क्या परिणाम हो सकते हैं।

1971 की जनगणना के आधार पर सीटें बढ़ाने का प्रावधान

स्टालिन ने विधेयक के प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें 1971 की जनसंख्या के आधार पर सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या 50 प्रतिशत बढ़ाने की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि इन पहलुओं पर विचार करने के बाद DMK ने अपने सांसदों की बैठक में मौजूदा स्वरूप में विधेयक का समर्थन करने का निर्णय लिया। स्टालिन ने इसे व्यावहारिक कदम और तमिलनाडु के हित में बताया।

INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हुई NCP (SP)

इधर, परिसीमन के मुद्दे पर विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं की शनिवार को बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार की पार्टी NCP (SP) इसमें शामिल नहीं हुई। पार्टी के भी विधेयक का समर्थन करने की चर्चा है। NCP (SP) सांसद सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को शरद पवार के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कहा था कि वह सोमवार को दिल्ली जाएंगी।

Read More

अफगानिस्तान के कुनार में मिडिल स्कूल में धमाका, करीब 100 छात्रों के घायल होने की आशंका

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments