हांगझोउ में खेले जा रहे ISSF वर्ल्ड कप(ISSF World Cup) में भारतीय निशानेबाज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को बड़ी सफलता मिली। युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि अनुभवी खिलाड़ी मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ा दी।
विश्व रिकॉर्ड बना चुकीं ईशा सिंह ने फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने हर शॉट में बेहतरीन सटीकता दिखाई और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। फाइनल में ईशा ने चीन की खिलाड़ी युयुए झांग को पीछे छोड़ा जिन्होंने 37 अंकों के साथ रजत पदक जीता।
A final bursting with talent ⭐
Esha Singh 🇮🇳 claims the World Cup win, followed by Zhang Yueyue 🇨🇳 taking silver and teammate Manu Bhaker 🇮🇳 claiming bronze!#ISSF #ShootingSport pic.twitter.com/vJ4EqEB4Sb
— ISSF (@issf_official) July 27, 2026

