Petrol Diesel Price Today 27 July 2026: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से सैन्य हमले नहीं होने के बाद वैश्विक तेल बाजार में राहत देखने को मिली है। कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर बनी चिंताएं कम होने से सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट और WTI क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया में तनाव दोबारा बढ़ता है और तेल आपूर्ति प्रभावित होती है तो कीमतों में फिर तेजी आ सकती है।
ब्रेंट और WTI दोनों में आई तेज गिरावट
सोमवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत 5 प्रतिशत से अधिक गिरकर कारोबार के दौरान 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे पहुंच गई। सुबह करीब 8 बजे ब्रेंट क्रूड 5.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 5.67 प्रतिशत गिरकर 85.33 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि इस महीने अब तक कच्चे तेल की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है।
🚨 Trump has delayed a major military escalation, but the U.S. Naval Blockade is still active. As soon as this news broke, crude oil prices slipped. Is this the beginning of peace, or just a temporary pause before another geopolitical twist?
In this video, understand:
✅ Why… pic.twitter.com/iLsaP6FrS2— Dr. Mukul Agrawal (@drmukulagrawal) July 26, 2026
भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में 25 मई से ईंधन के दाम स्थिर बने हुए हैं।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
-
27 जुलाई को नई दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।
-
वहीं कोलकाता में पेट्रोल ₹113.47 और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर मिल रहा है।
-
मुंबई में पेट्रोल ₹112.40 और डीजल ₹99.03 प्रति लीटर के दाम में उपलब्ध है।
-
चेन्नई में पेट्रोल ₹107.87 और डीजल ₹99.65 प्रति लीटर बिक रहा है।
-
गुरुग्राम में पेट्रोल ₹102.75 और डीजल ₹95.42 प्रति लीटर है।
-
नोएडा में पेट्रोल ₹101.92 और डीजल ₹95.40 प्रति लीटर मिल रहा है।
-
बेंगलुरु में पेट्रोल ₹111.37 और डीजल ₹99.26 प्रति लीटर है।
-
भुवनेश्वर में पेट्रोल ₹108.97 और डीजल ₹100.68 प्रति लीटर बिक रहा है।
-
चंडीगढ़ में पेट्रोल ₹101.54 और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर के भाव में है।
-
हैदराबाद में पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 प्रति लीटर है।
-
जयपुर में पेट्रोल ₹112.66 और डीजल ₹97.78 प्रति लीटर मिल रहा है।
-
लखनऊ में पेट्रोल ₹101.77 और डीजल ₹95.29 प्रति लीटर बिक रहा है।
-
पटना में पेट्रोल ₹113.37 और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर के भाव में है।
-
तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल ₹115.49 और डीजल ₹104.40 प्रति लीटर है।
I spoke with @MarioNawfal on Trump’s WAR OF CHOICE on Iran:
“Thanks to Trump, the Strait of Hormuz and the Bab el-Mandeb Strait are closed. No oil tankers have been leaving the Middle East for several days now. As a result, the price of crude oil is soaring.”… pic.twitter.com/iE9QH6dZxD
— Steve Hanke (@steve_hanke) July 27, 2026
गिरावट की वजह क्या रही?
तेल बाजार में आई इस गिरावट की वजह अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य गतिविधियों में आई अस्थायी कमी मानी जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका ने शुक्रवार देर रात से ईरान पर कोई हमला नहीं किया है। वहीं ईरान ने भी अपने जवाबी सैन्य अभियान रोकने की घोषणा की है। इसके साथ ही तेहरान ने ओमान के साथ होर्मुज को लेकर बातचीत शुरू की है, जिससे बाजार में हालात सामान्य होने की उम्मीद बढ़ी है।
आगे क्या रह सकती है स्थिति?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि मौजूदा राहत के बावजूद स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है। जेपी मॉर्गन के अनुसार यदि तेल सप्लाई में डिस्टरबेंस हर महीने जारी रहता है तो ब्रेंट क्रूड की कीमत 7 से 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ सकती है। यदि यह स्थिति लगातार तीन महीने बनी रहती है तो औसत कीमत 114 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि यदि होर्मुज में यही हाल रहता है तो ब्रेंट क्रूड 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।
Read More:

