HomeBreaking Newsसंसद परिसर में दिखा धर्मेंद्र प्रधान का शाही स्वागत, NDA सांसदों ने...

संसद परिसर में दिखा धर्मेंद्र प्रधान का शाही स्वागत, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर किया अभिनंदन

शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान(Dharmendra Pradhan) सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे जहां पर उनके पहुंचते ही NDA सांसदों का तांता लगा हुआ दिखा। सभी संसदों ने संसद के मकरद्वार पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सांसदों ने उन्हें पारंपरिक पाग पहनाई और सम्मान के साथ सदन के अंदर लेकर गए। इस दौरान NDA नेताओं ने एकजुट होकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा किसी दबाव या नाराजगी का नतीजा नहीं था बल्कि उन्होंने छात्रों और देश के हित को ध्यान में रखते हुए खुद यह फैसला लिया।

सूत्रों के मुताबिक, इस स्वागत के जरिए सत्तापक्ष यह दिखाना चाहता है कि धर्मेंद्र प्रधान के फैसले के साथ सरकार और संगठन पूरी तरह खड़े हैं। इसके साथ ही सरकार की ओर से यह स्पष्ट करने की कोशिश की गई कि प्रधानमंत्री की तरफ से उनसे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा गया था।

बीजेपी नेताओं ने की थी मुलाकात

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी। इनमें गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, निर्मला सीतारमण, जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत कई नेता शामिल थे। सभी नेताओं ने उनके फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया लेकिन यह भी कहा कि उन्होंने यह कदम अपनी इच्छा से उठाया।

नीट विवाद के बीच लिया फैसला

धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम लिखे अपने पत्र में कहा था कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी उन्होंने शुरुआत से ली थी। उन्होंने बताया कि छात्रों के हित में कई कदम उठाए गए जिसमें परीक्षा दोबारा कराना और परिणाम समय पर जारी करना शामिल था। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों के आंदोलन का किसी गलत ताकत द्वारा फायदा न उठाया जाए, इसलिए उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें : संसद परिसर में दिखा धर्मेंद्र प्रधान का शाही स्वागत, NDA सांसदों ने पाग पहनाकर…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments