HomeBreaking NewsISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा को गोल्ड तो...

ISSF वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा को गोल्ड तो मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज मेडल

हांगझोउ में खेले जा रहे ISSF वर्ल्ड कप(ISSF World Cup) में भारतीय निशानेबाज लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारत को बड़ी सफलता मिली। युवा निशानेबाज ईशा सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि अनुभवी खिलाड़ी मनु भाकर ने कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक संख्या बढ़ा दी।

विश्व रिकॉर्ड बना चुकीं ईशा सिंह ने फाइनल मुकाबले में शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने हर शॉट में बेहतरीन सटीकता दिखाई और 50 शॉट्स में 40 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। फाइनल में ईशा ने चीन की खिलाड़ी युयुए झांग को पीछे छोड़ा जिन्होंने 37 अंकों के साथ रजत पदक जीता।

मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी अपने अनुभव और धैर्य का शानदार प्रदर्शन किया। कांस्य पदक के मुकाबले में उनका सामना उत्तर कोरिया की ह्योन ग्योंग पाक से हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। कड़े संघर्ष के बाद डबल शूटऑफ में मनु ने शानदार निशाना लगाते हुए जीत हासिल की और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

पदक तालिका में दूसरे स्थान पर भारत

ईशा सिंह के स्वर्ण और मनु भाकर के कांस्य पदक के साथ हांगझोउ ISSF वर्ल्ड कप में भारत के कुल तीन पदक हो गए हैं। इससे पहले सैन्यम ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का खाता खोला था।

मौजूदा पदक तालिका में चीन 14 पदकों के साथ पहले स्थान पर है जिसमें छह गोल्ड मेडल शामिल हैं। वहीं भारत तीन पदकों के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। भारतीय निशानेबाजों का यह प्रदर्शन आने वाले बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए देश की उम्मीदों को और मजबूत कर रहा है।

यह भी पढ़ें : US-Iran जंग थमते ही धड़ाम हुआ कच्चा तेल! ब्रेंट क्रूड में 5% से ज्यादा गिरावट…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments