HomeBreaking Newsओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा, 27 जिलों में...

ओडिशा में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा, 27 जिलों में अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बना मौसम तंत्र और मजबूत होकर गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) में बदल गया है, जिसके प्रभाव से ओडिशा में अगले कुछ दिनों तक बेहद भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों में अत्यधिक वर्षा का अनुमान जताते हुए लोगों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए 27 जिलों में अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसी स्थिति बनने की आशंका भी व्यक्त की गई है।

29 जुलाई तक बना रह सकता है असर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बना अवदाब सोमवार को गहरे अवदाब में तब्दील हो गया। रविवार रात 11:30 बजे तक सागर द्वीप से करीब 60 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 80 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, चांदबाली से 150 किलोमीटर पूर्व-उत्तरपूर्व और बालेश्वर से 140 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित थी। IMD ने बताया कि यह गहरा अवदाब सोमवार दोपहर करीब 12 बजे पारादीप और सागर द्वीप के बीच तट पार कर चुका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इसका प्रभाव 29 जुलाई तक बना रह सकता है।

तीन जिलों में रेड अलर्ट

IMD ने सुंदरगढ़, केंदुझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जहां अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 12 अन्य जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के खतरे को देखते हुए जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा और मयूरभंज जिलों में सोमवार को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखा गया।

हाई अलर्ट पर प्रशासन

विशेष राहत आयुक्त (SRC) ने सभी जिलाधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं, गहरे अवदाब के कारण समुद्र में ऊंची लहरें उठने और मौसम खराब रहने की आशंका के चलते मछुआरों को 29 जुलाई तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने कहा है कि खराब समुद्री परिस्थितियों में समुद्र में उतरना जान-माल के लिए जोखिम भरा हो सकता है, इसलिए सभी लोग जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

Read More

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा – ‘शांतिपूर्ण विरोध हर नागरिक का अधिकार’

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments