HomeBreaking Newsपेपर लीक करने पर 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये...

पेपर लीक करने पर 10 साल की जेल और 10 करोड़ रुपये जुर्माना, कैबिनेट ने संशोधन विधेयक को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने परीक्षा में पेपर लीक और नकल के मामलों पर सख्त कार्रवाई के लिए बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024 में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दे दी गई। प्रस्तावित कानून में दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

संशोधन विधेयक के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट जरूरी किए जाएंगे। जानकारी के अनुसार, इन अदालतों को ऐसे मामलों का फैसला तीन महीने के भीतर करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सोमवार को संसद में पेश कर सकते हैं।

मौजूदा कानून में क्या बदलाव होंगे?

वर्तमान में लागू कानून के अनुसार, पेपर लीक के व्यक्तिगत मामलों में 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं, संबंधित जानकारी छिपाने वाले सर्विस प्रोवाइडर पर 1 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। संगठित अपराध के मामलों में अभी 5 से 10 साल तक की सजा और कम से कम 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान है। नए संशोधनों के बाद कानून को और अधिक सख्त बनाया जाएगा। साथ ही, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) इस कानून का नोडल मंत्रालय होगा।

प्रधानमंत्री ने पहले ही दिए थे संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो संदेश जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक की घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और इस संबंध में सख्त कानून लाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा था कि लाखों छात्रों और उनके परिवारों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

Read More

2024 झारखंड मोटरसाइकिल ब्लास्ट केस, NIA ने दो लोगों को किया गिरफ़्तार ,1,662 डेटोनेटर बरामद

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments