Terror Attack Threat to Delhi and Uttarakhand: दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। एक धमकी भरे ईमेल में मंदिरों, सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है। इस इनपुट के सामने आने के बाद दोनों राज्यों की पुलिस, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और साइबर एक्सपर्ट्स ने जांच शुरू कर दी है। संवेदनशील धार्मिक जगहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अब तक किसी हमले के समय या स्थान की जानकारी नहीं है, लेकिन एजेंसियां इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी हैं।
धमकी भरे ईमेल ने बढ़ाई टेंशन
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियों को मिले एक ईमेल में दिल्ली और उत्तराखंड के कई बड़े मंदिरों, सरकारी कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस स्टेशनों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। ईमेल में कुछ राजनीतिक नेताओं का भी नाम है, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है। फिलहाल एजेंसियां ईमेल में किए गए सभी दावों की जांच कर रही हैं।
संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई सुरक्षा
धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस, उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है। प्रमुख धार्मिक स्थलों, सरकारी भवनों, परिवहन केंद्रों और अन्य संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। स्थानीय पुलिस को लगातार गश्त बढ़ाने और हर संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी खतरे से समय रहते निपटा जा सके।
साइबर एक्सपर्ट्स कर रहे जांच
धमकी भेजने वाले की पहचान करने के लिए साइबर एक्सपर्ट्स ईमेल के डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ईमेल कहां से भेजा गया और इसके पीछे कौन लोग हो सकते हैं। फिलहाल ईमेल की सच्चाई और वह कहां से आया इसकी जांच जारी है। अभी तक किसी हमले की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हुई हैं।
Read More:
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, सभी 8 आरोपियों के घर पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

