HomeBreaking Newsजेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार, दो...

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार, दो पिस्तौल बरामद

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने दो व्यक्तियों को दो देसी .32 बोर पिस्तौलों तथा पांच जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ चीमा निवासी गांव अकलिया कलां, बठिंडा तथा अभिमान सिंह उर्फ अभि निवासी भागू वाली ढाणी, गांव खुंडे हलाल, श्री मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है।

जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा संचालित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फिरोजपुर क्षेत्र में सक्रिय एक जेल में बंद गैंगस्टर द्वारा संचालित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि कुलदीप सिंह उर्फ चीमा एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला आरोपी है और उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। डीजीपी ने कहा कि इस नेटवर्क में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने तथा इसके आगे-पीछे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) प्रमोद बान ने बताया कि एजीटीएफ बठिंडा की एक टीम नियमित गश्त ड्यूटी पर थी, तभी उन्होंने बठिंडा के कैंटोनमेंट बाईपास रिंग रोड पर सर्विस रोड के दाहिनी ओर झाड़ियों में बैठे दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा।

उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर दोनों व्यक्ति घबरा गए और छिपने की कोशिश करने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उन्हें काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए। इस संबंध में एफआईआर संख्या 156 दिनांक 12.06.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना सिविल लाइन, बठिंडा में दर्ज की गई है।

READ MORE: भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments