HomeBreaking Newsवडोदरा में मोबाइल शोरूम से 50 लाख की चोरी, 10 मिनट में...

वडोदरा में मोबाइल शोरूम से 50 लाख की चोरी, 10 मिनट में 77 फोन बदमाशों ने किए गायब

गुजरात के वडोदरा में चोरों ने एक मोबाइल शोरूम को निशाना बनाते हुए कुछ ही मिनटों में लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। आजवा रोड स्थित एक मोबाइल स्टोर में देर रात घुसे बदमाश करीब 50 लाख रुपये से अधिक कीमत के 77 मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

शटर उठाकर दुकान में घुसे

जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात आजवा रोड स्थित श्री हरि टाउनशिप के ‘फोन बुक’ मोबाइल शोरूम में हुई। देर रात दो बदमाश एक बाइक पर वहां पहुंचे। दोनों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर मास्क और काले कपड़े पहन रखे थे। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, दोनों ने शोरूम का शटर आधा उठाया और अंदर दाखिल होकर तेजी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना करीब 10 से 15 मिनट के भीतर पूरी कर ली गई।

 77 मोबाइल हुए गायब

चोरों ने दुकान के डिस्प्ले और स्टॉक रूम में रखे विभिन्न कंपनियों के कुल 77 मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए। इसके अलावा काउंटर में रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गए। शुरुआती आकलन के अनुसार चोरी गए मोबाइल फोन की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

शनिवार सुबह जब शोरूम के मालिक धर्मेंद्र त्रिलोकाणी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला और महंगे मोबाइल गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बापोद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए।

Read More

12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments