HomeCurrent News12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी, वेडिंग वीडियो शेयर...

12 साल बाद जेनिफर विंगेट ने रचाई दूसरी शादी, वेडिंग वीडियो शेयर कर फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज

Jennifer Winget Wedding: TV की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने दूसरी शादी करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने ब्रिटेन में बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ क्रिश्चियन शादी की है। जेनिफर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का एक खूबसूरत वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उनकी वेडिंग सेरेमनी की रस्में और यादगार पल दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘.. और आखिरकार हमारी किस्मत मिल गई! विलियम।’

पहली बार पति को कराया फैंस से रूबरू

जेनिफर ने जो वीडियो शेयर किया उसमें एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा हुआ है, ‘ऑफिशियली आपको अपने मेन, अपने पति, विल से मिलवा रही हूं।’ यह पहला मौका है जब एक्ट्रेस ने अपने पति की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है। वीडियो में जेनिफर और विलियम हाथों में हाथ डालकर वेडिंग चैपल से बाहर निकलते दिखाई देते हैं, इस दौरान उनका परिवार और दोस्त कपल पर फूलों गिराते हुए दोनों को नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ब्राइडल लुक ने जीता फैंस का दिल

शादी के दौरान जेनिफर विंगेट का ब्राइडल लुक भी वायरल हो गया है। उन्होंने कार्लेओ का डिजाइन किया गया कस्टम-मेड सफेद वेडिंग गाउन पहना, जिसमें स्ट्रैपलेस सिल्हूट और स्वीटहार्ट नेकलाइन दी गई थी। गाउन पर बारीक बीडवर्क और नाजुक धागों की कढ़ाई ने उनके लुक को बेहद शानदार बना दिया। वहीं विलियम इश्माएल क्लासिक कोट-पैंट में नजर आए। वीडियो में दोनों की मुस्कुराहट, गले मिलना और जश्न के खूबसूरत पल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।

रिश्ते को हमेशा रखा था प्राइवेट

अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखने वाली जेनिफर विंगेट ने कभी भी विलियम इश्माएल के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक नहीं किया था। यही वजह है कि उनकी शादी की खबर फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं रही। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विलियम इश्माएल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं और एमएचसी डिजिटल ग्रुप में बिजनेस डेवलपमेंट और ट्रेडिंग के डायरेक्टर के पद पर हैं। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह अक्टूबर 2022 से इस कंपनी से जुड़े हुए हैं।

12 साल बाद की दूसरी शादी

यह जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला और साल 2014 में उनका तलाक हो गया। करीब 12 साल बाद जेनिफर ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत विलियम इश्माएल के साथ की है। वहीं करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में अभिनेत्री बिपाशा बसु से शादी की थी। दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम देवी है।

Read More:

जब गुस्से में आगबबूला हुईं माता लक्ष्मी! तोड़ डाला भगवान जगन्नाथ का रथ, फिर क्यों चुपके से गुप्त रास्ते से निकलीं देवी?

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments