HomeBreaking Newsकारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून में 'Run for Kargil Heroes' मैराथन,...

कारगिल विजय दिवस से पहले देहरादून में ‘Run for Kargil Heroes’ मैराथन, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी, वीर शहीदों को किया नमन

Run For Kargil Heroes Marathon Dehradun: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शनिवार को देहरादून के शौर्य स्थल, चीड़बाग, गढ़ीकैंट में आयोजित ‘Run for Kargil Heroes’ मैराथन को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र की रक्षा के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

वीर जवानों के शौर्य को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों ने कठिन चोटियों पर विजय प्राप्त करते हुए अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में बातचीत और विचार-विमर्श के जरिए भी युद्ध जीता गया। उन्होंने कहा कि बहादुर सैनिकों ने भारत को ऐतिहासिक विजय दिलाई और ऐसे योद्धाओं ने देश को गौरवान्वित किया। उन्होंने कहा कि ये वीर नायक आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और हमेशा देशवासियों की स्मृतियों में जीवित रहेंगे।

PM मोदी सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा, “अपने कार्यकाल में प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। 12 सालों में 17 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। 12 लाख लोगों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कदम युवाओं को और मजबूत बनाएंगे और उन्हें अधिक आत्मविश्वास प्रदान करेंगे। हम प्रधानमंत्री मोदी के इन कदमों का स्वागत करते हैं।”

शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस, पराक्रम, शौर्य और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि साल 1999 में भारतीय वीर जवानों ने विषम परिस्थितियों में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अद्वितीय वीरता का परिचय दिया और पूरी दुनिया के सामने भारतीय सेना के साहस को साबित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश अपने वीर सैनिकों और शहीदों के बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

Read More:

CM योगी का आज पांच जिलों में दौरा, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की करेंगे शुरुआत, जनसभा को भी करेंगे संबोधित

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments