CM Yogi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज फतेहपुर, जालौन, आगरा, मैनपुरी और इटावा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल होकर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
आगरा को मिलेगी 342 करोड़ रुपये की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा में करीब 342 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं में 150 बेड का लेडी लॉयल अस्पताल, सीएम ग्रिड रोड और शास्त्रीपुरम स्टॉर्म वाटर ड्रेन जैसी अहम योजनाएं शामिल हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहर के स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है।
जनसभा के बाद होगी समीक्षा बैठक
आगरा के टाटा ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा वह ब्रज तीर्थ विकास परिषद और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कई योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करेंगे।
सर्किट हाउस में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने आगरा दौरे के दौरान निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे के दौरान विकास कार्यों की गति तेज करने और विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा पर विशेष जोर रहेगा।
Read More:
NEET पेपर लीक पर NTA का बड़ा एक्शन, 47 अधिकारियों को किया सस्पेंड, कई पर होगी कानूनी कार्रवाई

