HomeBreaking News'पापा के लौटने की थी उम्मीद', मुश्ताक के बेटे ने संभाला परिवार,...

‘पापा के लौटने की थी उम्मीद’, मुश्ताक के बेटे ने संभाला परिवार, फैंस से कहा- उन्हें सेलिब्रेट करो

फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान का 24 सितंबर को निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर है। सनी देओल और राजपाल यादव समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक तौर पर उनके निधन पर दुख जताया।

मुश्ताक खान(Mushtaq Khan) ने अपने लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए। ‘वेलकम’ जैसी लोकप्रिय फिल्म में उनका किरदार आज भी दर्शकों को याद है। फिल्म में उनका डायलॉग ‘मेरी एक टांग नकली है’ खास तौर पर लोगों के बीच काफी मशहूर हुआ। ‘गदर’, ‘जाट’ और कई दूसरी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।

बेटे मोहसिन ने फैंस से की खास अपील

मुश्ताक खान के निधन के बाद उनके बेटे मोहसिन ने पिता को याद करते हुए फैंस से भावुक अपील की। पैपराजी से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल समय है, लेकिन उनके पिता की जिंदगी और उनके काम को याद करने का समय भी है।मोहसिन के मुताबिक, मुश्ताक कुछ समय से अस्वस्थ जरूर थे, लेकिन इससे पहले तक वह शूटिंग कर रहे थे और जल्द काम पर लौटने की उम्मीद रखते थे।

कैंसर के साथ उनकी लड़ाई लंबी चली, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी और काम के प्रति हमेशा जज्बा बनाए रखा। मोहसिन ने अपने पिता को मिले दर्शकों के प्यार के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुश्ताक का काम आगे भी लोगों का मनोरंजन करता रहेगा और उनकी यादों को जिंदा रखेगा।

आखिरी फिल्म में भी आए नजर

मुश्ताक खान को आखिरी बार ‘हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं’ में देखा गया था। यह फिल्म मई 2026 में रिलीज हुई थी और इसमें दिवंगत अभिनेता असरानी भी नजर आए थे। निधन से पहले मुश्ताक, सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे की डेब्यू फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्त थे।

यह भी पढ़ें : UNGA में नेतन्याहू जेब से निकालकर ऐसा क्या दिखाया? लोग बजाने लगे तालियां…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments