HomeBreaking NewsCM रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर PM मोदी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने...

CM रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर PM मोदी सहित कई मुख्यमंत्रियों ने दी बधाई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी,. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय नेताओं ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न और मंगलमय जीवन की कामना की। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रभु श्रीराम से उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की प्रार्थना की।

CM भजनलाल शर्मा और CM नायब सैनी ने सराहा नेतृत्व

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रेखा गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की शुभकामना देते हुए कहा कि वे अपने नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें “हरियाणा की बेटी” बताते हुए जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करे। साथ ही प्रभु श्रीराम से उनके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

CM देवेंद्र फडणवीस और CM भूपेंद्र पटेल ने दीं शुभकामनाएं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपने संदेश में कहा कि रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली पारदर्शी सुशासन, मजबूत आधारभूत ढांचे और जनकल्याणकारी विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की।

CM मोहन यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी भेजे संदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ईश्वर से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड में 4 लोगों की मौत

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments