HomeBreaking News22 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, SIT रिपोर्ट से...

22 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, SIT रिपोर्ट से लेकर CEO की नियुक्ति तक कई बड़े मुद्दों पर मंथन

Shri Ram Mandir Trust Meeting: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक 22 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे मणिदास छावनी में होगी। बैठक को लेकर ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना में सभी ट्रस्ट सदस्यों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंदिर प्रबंधन और ट्रस्ट से जुड़े कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं।

पिछली बैठक के निर्णयों की होगी पुष्टि

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बैठक की शुरुआत पिछली बैठकों की कार्यवाही की पुष्टि से होगी। विशेष रूप से 6 जुलाई 2026 को आयोजित ट्रस्ट बैठक में लिए गए प्रस्तावों और फैसलों की पुष्टि की जाएगी। इसके बाद बैठक के निर्धारित एजेंडे पर बातचीत होगी।

समितियों के पुनर्गठन पर होगा मंथन

22 जुलाई को होने वाली बैठक में ट्रस्ट की अलग-अलग समितियों के पुनर्गठन का प्रस्ताव भी चर्चा में रहेगा। इसके साथ ही समितियों में सदस्यों की कमी के मुद्दे पर विचार किया जाएगा। अलग-अलग समितियों की नई संरचना, उनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली की समीक्षा की जाएगी और जरुरत पड़ने पर उनमें अहम बदलाव किए जा सकते हैं।

SIT रिपोर्ट और CEO नियुक्ति पर भी चर्चा

बैठक में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति सहित दूसरे प्रशासनिक और प्रबंधन से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा प्रस्तावित है। बैठक की अधिसूचना श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव कृष्ण मोहन की ओर से जारी की गई है।

कई अहम फैसलों पर टिकी हैं निगाहें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों के बीच आयोजित होने जा रही यह बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि मंदिर की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक ढांचे और भविष्य की कार्ययोजना से जुड़े कई अहम फैसले इस बैठक में लिए जा सकते हैं। ऐसे में 22 जुलाई को होने वाली इस बैठक पर ट्रस्ट से जुड़े सभी पक्षों और श्रद्धालुओं की नजरें टिकी हुई हैं।

Read More:

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट आउट, पासिंग प्रतिशत पहुंचा 96.78%, इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा से छात्रों ने सुधारे नंबर

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments