HomeBreaking NewsCBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट आउट, पासिंग प्रतिशत पहुंचा 96.78%, इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा...

CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड रिजल्ट आउट, पासिंग प्रतिशत पहुंचा 96.78%, इम्प्रूवमेंट-कंपार्टमेंट परीक्षा से छात्रों ने सुधारे नंबर

CBSE Second Board Exam 10th Result: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने कक्षा 10वीं की सेकेंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आउट कर दिया है। इस एग्जाम में 6,63,777 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे । इनमें 5,13,955 स्टूडेंट्स ने अपने नंबर्स में सुधार के लक्ष्य से इम्प्रूवमेंट परीक्षा दी, जबकि परीक्षा में 3,08,095 छात्र सफल रहे। सेकेंड बोर्ड परीक्षा के बाद 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत बढ़कर 96.78 प्रतिशत हो गया है, जो मुख्य परीक्षा के 93.70 प्रतिशत से ज्यादा है।

करीब 6.64 लाख छात्रों ने कराया था पंजीकरण

बोर्ड के अनुसार, सेकेंड बोर्ड परीक्षा के लिए 6,64,027 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। यह संख्या फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 24.7 लाख से ज्यादा छात्रों का लगभग 26.85% है। मुख्य परीक्षा में 93.70% छात्र सफल हुए थे, लेकिन कई स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं थे। ऐसे बच्चों को दूसरा मौका देने के लिए बोर्ड ने यह परीक्षा आयोजित की। बोर्ड ने मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के 50 दिनों से ज्यादा समय बाद सेकेंड बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया।

इम्प्रूवमेंट एग्जाम से बढ़े नंबर

सेकेंड बोर्ड परीक्षा में शामिल 5,13,955 स्टूडेंट्स ने अपने नंबर्स में सुधार के लिए परीक्षा दी। इनमें से 3,08,095 छात्रों ने सफलता हासिल की। इस परीक्षा का उद्देश्य उन स्टूडेंट्स को बेहतर नंबर पाने का अवसर देना था, जो मुख्य परीक्षा के परिणाम से खुश नहीं थे या आगे की पढ़ाई के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते थे।

कंपार्टमेंट छात्रों का भी बेहतर प्रदर्शन

कंपार्टमेंट वालों में इस बार 1,49,822 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 78,503 छात्र सफल रहे। इस कैटेगरी का पास % 52.40 रहा। पिछले साल 2025 में कंपार्टमेंट परीक्षा का पास % 48.68 था। इस बार परिणाम में सुधार दर्ज किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में छात्रों को अगली कक्षा में प्रवेश का अवसर मिलेगा।

ओवरऑल पास % में हुआ इजाफा

यदि कुल परिणाम की बात करें तो वर्ष 2025 में CBSE कक्षा 10वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 93.66 % था। वहीं, वर्ष 2026 की मुख्य परीक्षा में यह बढ़कर 93.70% हो गया। सेकेंड बोर्ड परीक्षा के बाद यह आंकड़ा 96.78% तक पहुंच गया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अब 11वीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

Read More:

CM धामी का आज दिल्ली में कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से करेंगे मुलाकात, उत्तराखंड के कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments