HomeBreaking Newsजम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड में 10 लोगों...

जम्मू-कश्मीर से उत्तराखंड तक बारिश का कहर, फ्लैश फ्लड में 10 लोगों की मौत

देश के कई पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी और पुंछ जिलों में फ्लैश फ्लड में 10 लोगों के मौत होने की खबर सामने आई है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राजौरी-पुंछ में फ्लैश फ्लड से भारी नुकसान

राजौरी जिले में रातभर हुई मूसलाधार बारिश और ऊपरी इलाकों में बादल फटने के बाद दारहाली नदी उफान पर आ गई। तेज बहाव के कारण सुरक्षा दीवार टूट गई और बस स्टैंड सहित आसपास के क्षेत्रों में पानी भर गया। कई वाहन बाढ़ के पानी में बह गए, जबकि बेला कॉलोनी समेत निचले इलाकों में जलभराव होने पर सैकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। पिछले 24 घंटों में राजौरी में 103 मिलीमीटर और पुंछ में 77 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। सुरनकोट में फ्लैश फ्लड और भूस्खलन के बाद दस लोगों के मौत की सूचना है।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात प्रभावित

भारी बारिश के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मडस्लाइड और पत्थर गिरने की घटनाएं हुईं। जखियानी और चेनानी के बीच मलबा हटाने का कार्य जारी है। क्षतिग्रस्त सुरंग के कारण फिलहाल ऊपरी ट्यूब से दोनों दिशाओं में यातायात संचालित किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से मौसम सामान्य होने तक अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

हिमाचल और उत्तराखंड में भी अलर्ट

हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड, मडस्लाइड और भूस्खलन की आशंका जताई गई है। लोगों को नदियों और निचले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड में भी तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों में हल्द्वानी में 108 मिलीमीटर, थल में 103.5 मिलीमीटर, देहरादून के हाथीबड़कला में 93 मिलीमीटर और मालदेवता में 80.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। लगातार बारिश से कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

Read More

CM धामी का आज दिल्ली में कार्यक्रम, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से करेंगे मुलाकात, उत्तराखंड के कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments