HomeBreaking Newsखान सर के कोचिंग सेंटर पर लग सकता है ताला, DIG मनोज...

खान सर के कोचिंग सेंटर पर लग सकता है ताला, DIG मनोज कुमार ने दी चेतावनी

पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में दर्ज कोचिंग गोलीकांड मामले में अब नया मोड़ आ गया है। खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर नहीं करेंगे। साथ ही ये कहा कि सोमवार को अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की जाएगी। इसके अलावा खान सर के कोचिंग सेंटर को सील करने की चर्चाएं तेज हैं क्योंकि फायर सेफ्टी से जुड़ी कई कमियां पाई गई हैं। इस मामले पर DIG मनोज कुमार ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर तय समय सीमा के भीतर खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी से खामियों को जल्द दूर नहीं किया, तो कार्रवाई हो सकती है।

शनिवार को नहीं दाखिल हुई जमानत अर्जी

खान सर के वकील अरविंद कुमार महुआरी ने बताया कि शनिवार को अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने का निर्धारित समय समाप्त हो चुका था। इसी वजह से कानूनी टीम ने अदालत में कोई आवेदन नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को पूरी तैयारी के साथ अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की जाएगी। वकील ने यह भी कहा कि उनके मुवक्किल को न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है और वे कानूनी तरीके से अपना पक्ष अदालत के सामने रखेंगे।

पुलिस बहुत सोच-समझकर कर रही कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, पटना पुलिस फिलहाल जल्दबाजी में कोई कार्रवाई करने के मूड में नहीं है। पुलिस अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानूनी प्रक्रिया का इंतजार कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि मामले की संवेदनशीलता और खान सर की लोकप्रियता को देखते हुए हर कदम सोच-समझकर उठाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।

2 जून को हुआ था कोचिंग संस्थान में बवाल

पूरा मामला 2 जून की रात का है, जब मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान में कुछ लोगों द्वारा तोड़फोड़ और हंगामे की घटना सामने आई थी। आरोप है कि इस दौरान सुरक्षा गार्डों ने फायरिंग की। घटना के बाद वायरल हुए वीडियो और जांच के आधार पर पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि गार्डों ने खान सर के निर्देश पर गोली चलाई थी, जिसके आधार पर उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया।

Read More

तेज धमाके के साथ फटा इलेक्ट्रिक स्टोव, मालवीय नगर होटल अग्निकांड में हुआ नया खुलासा

Ram Janam Chauhan
Ram Janam Chauhanhttp://mhone.in
राम जनम चौहान वर्तमान में MH One News के साथ जुड़े हुए हैं। वे मुख्य रूप से पॉलिटिक्स और नेशनल न्यूज़ को कवर करते हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत दैनिक जागरण संस्थान के साथ की। इसके अलावा Zee Media और India News में इंटर्नशिप की है। राम जनम चौहान ने डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज (गोकलपुरी, दिल्ली) से पत्रकारिता एवं जनसंचार (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments