HomeBreaking Newsखगड़िया में 50-60 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, नेपाल...

खगड़िया में 50-60 यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, नेपाल से गया जा रहे थे तीर्थयात्री, बाल-बाल बची जान

Khagaria Bus Fire: बिहार के खगड़िया में शनिवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने नेपाल से गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे। आग लगने से पहले यात्रियों को धुआं दिखाई दिया, जिसके बाद बस में अफरा-तफरी मच गई।

समय रहते बस से उतरे यात्री

यात्रियों ने खतरे को भांपते हुए बिना देर किए बस से नीचे उतरना शुरू कर दिया। सभी यात्रियों के सुरक्षित बाहर निकलने के कुछ ही देर बाद बस आग की चपेट में आ गई। देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी बस धू-धूकर जल गई। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है।

नेपाल से गया जा रहे थे तीर्थयात्री

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री नेपाल से गया जा रहे थे। उनका उद्देश्य गया पहुंचकर पिंडदान करना था। इसी दौरान मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने बस के एक टायर से धुआं निकलता दिखाई दिया।

टायर से निकल रहा था धुआं

बस में सवार तीर्थयात्री धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले बस के टायर से धुआं निकल रहा था। कुछ ही देर में धुआं बस के अंदर फैलने लगा। स्थिति गंभीर होती देख यात्रियों ने तुरंत बस से बाहर निकलना शुरू कर दिया। सभी लोगों के नीचे उतरने के बाद अचानक बस में आग लग गई।

कुछ ही देर में जलकर खाक हुई बस

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग बहुत तेजी से फैली और कुछ ही समय में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। बस के पूरी तरह जलने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, यात्रियों के समय रहते बाहर निकल जाने के कारण बड़ा नुकसान टल गया।

पुलिस को दी गई घटना की सूचना

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस के टायर से धुआं निकलने के बाद आग लगने की बात सामने आ रही है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

Read More:

‘मच गया शोर सारी नगरी रे’ पर PM मोदी का अनोखा अंदाज, Gen Z संग की भजन क्लबिंग और बजाई खंजरी…

Yogita Tyagi
Yogita Tyagihttps://mhone.in/
योगिता त्यागी एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें राजनीति, मनोरंजन, धर्म और लाइफस्टाइल विषयों में विशेष रुचि है। वर्तमान में वह Mhone News के राजनीतिक, धर्म और मनोरंजन सेक्शन के लिए सक्रिय रूप से लेखन कर रही हैं। डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों- जैसे दैनिक भास्कर, पंजाब केसरी, इंडिया डेली लाइव और ITV नेटवर्क में योगदान दिया है। योगिता ने गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उनके डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में गहन, प्रभावशाली और विश्वसनीय लेखन की मजबूत नींव रखी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments