केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा(JP Nadda) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अनुसार, 13 अगस्त की शाम उन्हें असहजता महसूस हुई थी जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी जांच की। मेडिकल जांच में कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई।
फिलहाल नड्डा की हालत स्थिर बताई गई है और उन्हें AIIMS के कार्डियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल ने उनकी सेहत को लेकर फिलहाल इससे अधिक जानकारी साझा नहीं की है।


